फलावदा। बातनौर रोड पर दो बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। उनका ग्राम महलका में प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया।
सरधना कस्बा निवासी शहजाद पुत्र अखलाक शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर फलावदा आ रहा था। वह महलका मार्ग पर सूरजमल स्कूल के करीब पहुंचा। इस दौरान फलावदा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने लापरवाही से शहजाद की बाइक में टक्कर मार दी। इससे शहजाद तथा बाइक पर पीछे बैठा अमजद घायल हो गया। उनका महलका में प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।