महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित नेत्र जांच शिविर में दिल्ली के डॉक्टरों ने 298 मरीजों की जांच की। इसमें 38 को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इसमें डॉ. अबरार, डॉ. रोमा, डॉ. पारूल, अशोक जैन, अनिल, रोहताश गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, जगमोहन गुप्ता आदि रहे। आयोजक रोहताश गुप्ता ने बताया कि यह नेत्र शिविर माह के आखिरी शनिवार को आयोजित हुआ करेगा।