दोघट (बागपत)। शहनाज पत्नी सकील निवासी दोघट ने बताया कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोघट पर बच्चों को दवाई दिलाने गई थी। आरोप है कि एक चिकित्सक ने दवाई के लिए उससे 20 रुपये मांगे। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। चिकित्सक ने उसे दवाई नहीं दी। उसने चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।