फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। जंगेठी निवासी विनोद कुमार (42) सोतीगंज में चाय बनाने का काम करते थे। 17 सितंबर को देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव के सामने किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां से उन्हें सुभारती हॉस्पिटल रेफर कर दिया था। जहां पर बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। वहीं विनोद की मौत के बाद पत्नी गुलवंती व तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। विनोद ही घर में अकेला कामकाज करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें