फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण 6 सिंतबर से होगी चैंपियन ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब छह सिंतबर को होगी क्रिकेट चैंपियन ट्राफी
विज्ञापन

मेरठ। बारिश से गीले हुए मैदान के कारण पांच सितंबर को होनी वाली ऑल इंडिया मास्टर वैभव क्रिकेट चैंपियन ट्राफी अंडर- 19 अब छह सितंबर को होगी। कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि बारिश के चलते मैदान काफी गीला है जिसके चलते पूरे मैदान पर खेलना संभव नहीं होगा। इसलिए मैच एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। कुछ टीमें आ चुकी हैं। शाम के समय टीमों ने कुछ देर के लिए प्रैक्टिस मैच किया। इस अंडर-19 चैंपियन ट्राफी में कुल पांच टीमें पश्चिम बंगाल, यूपीसीए, मेरठ, मेघालय, झारखंड की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें छह सितंबर को पहला मुकाबला पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच खेला जाएगा। वहीं 07 सिंतबर को यूपीसीए व झारखंड, 08 को मेरठ व पश्चिम बंगाल, 09 को मेरठ व यूपीसीए, 10 को मेरठ व झारखंड और 11 को यूपीसीए व पश्चिम बंगाल की टीमें भिडेंगी। वहीं 12 सिंतबर को टॉप दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें