डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना का शुभारंभ आज
मेरठ। शहर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना का बुधवार को शुभारंभ होगा। इसके लिए चौ. चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर, सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे। नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में शहर के 90 में से 20 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना शुरू की जाएगी। प्रत्येक वार्ड में दो-दो नई कूड़ा गाड़ी जाएंगी। इसमें सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखा जाएगा। लेखा अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में ऑनलाइन हाउस टैक्स प्रक्रिया सॉफ्टवेयर का भी शुभारंभ किया जाएगा।