फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल से बाढ़ पीड़ितों के लिए जाएंगी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल से बाढ़ पीड़ितों के लिए दवा भेजीं
विज्ञापन

मेरठ। केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए मेडिकल कॉलेज से दवाइयों की 16 पेटियां भेजी गई हैं। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और एसआईसी डॉ. राकेश दुबे ने इसकी अनुमति दी थी। यह दवाइयां सिविल डिफेंस के जरिए केरल जाएंगी। केरल में आई बाढ़ के चलते डीएम द्वारा विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप में आपदा पीड़ितों के लिए दवाइयां और खाद्य पदार्थ सामग्री केलिए निर्देशित किया है। इसमें दवाइयों की जिम्मेदारी वार्डन सिविल डिफेंस को सौंपी गई है, जिन्होंने फोन व व्हाट्स एप द्वारा मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय से दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया है। मेडिकल कॉलेज केउप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि केरल में बाढ़ पीड़ितों को बुखार, जुकाम, खांसी समेत आवश्यक दवाइयां सिविल डिफेंस को दे दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें