सुभारती में मुख स्वच्छता दिवस मनाया गया
- दांतों की बीमारी रोकथाम के दिए टिप्स
मेरठ। जनसाधारण और रोगियों को मुंह एवं दांतों में होने वाली बीमारियों, उनकी रोकथाम और उनसे होने वाले दुष्परिणामों को ध्यान में रखते हुए सुभारती डेंटल कॉलेज पेरियोडोनटोलॉजी विभाग द्वारा मुख स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। उद्घाटन स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने किया। डॉ. शल्या राज के अलावा सुभारती डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव व विभागाध्यक्ष एवं आयोजिका डॉ. अनामिका शर्मा ने स्वस्थ मुख रखने के अनेक लाभ बताए। सुभारती डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में होने वाले उपचारों पर प्रकाश डाला। सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और अध्यापक भी मौजूद रहे। उपस्थित सभी मरीजों को मुफ्त टूथपेस्ट और माउथवाश व टूथब्रश का वितरण किया गया। पोस्टर एवं बैनर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अनेक इनाम प्राप्त किए। मंच एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. मयूर कौशिक व डॉ. रितिका अरोरा ने किया। मुख स्वच्छता दिवस के संचालन में डॉ. दीपा, डॉ. अमित वधावन, डॉ. नितिन तोमर, डॉ. शिवि खत्री, डॉ. महविश खान एवं विभाग के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं का योगदान रहा। प्रधानाचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव इस कार्यक्रम के विशिष्ठ सलाहकार रहे। आयोजिका डॉ. अनामिका शर्मा और उनके सहयोगियों को बधाई दी गई।