फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गड्ढे यात्रियों के लिए परेशानी का सबस, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के गड्ढे लगा रहे जाम
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालक और मुसाफिरों के लिए आफत बने हुए हैं। इन गड्ढों में पानी भरने और वाहनों के फंसने के कारण रविवार को तीन किमी लंबा जाम लग गया। दिनभर वाहन रेंगते रहे। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इन गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद हाईवे पर हुए गड्ढों में पानी भर गया है। पानी जमा होने के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। रविवार को गड्ढों के कारण जाम लग गया। सुबह करीब आठ बजे वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर दोनों ओर करीब तीन किमी लंबे के दायरे में वाहन फंसे रहे। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आई। दिनभर रुक रुक कर वाहन निकलते रहे। दूसरी ओर, लोक निर्माण विभाग ने हाईवे पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। एसओ लक्षेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे के प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। रविवार को वाहनों की अधिकता के कारण जाम लगता है। हाईवे के गड्ढों को पाटा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें