कबड्डी खिलाड़ी पूजा को किया सम्मानित
मेरठ। उत्तर प्रदेश स्टेट यूथ गेम्स 2018 में जीत दर्ज करने वाली जानी खुर्द निवासी कबड्डी खिलाड़ी पूजा मुंडे को गांव में सम्मानित किया गया। जानी खुर्द निवासी पूजा ने साहिबाबाद में आयोजित हुई यूपी स्टेट यूथ गेम्स में प्रतिभाग किया। दो दिन तक चली कबड्डी प्रतियोगिता में पूजा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंगलवार ग्राम प्रधान हरिओम ने पूजा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और गांव का नाम रोशन करने पर बधाई दी।