महिला शरणालय में कार्यशाला का आयोजन
मेरठ। राजकीय महिला शरणालय लाककुर्ती में मिशिका सोसायटी द्वारा शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी सरवन कुमार गुप्ता ने किया। इसमें शरणालय में मौजूद महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्ति व स्वावलंबी बनाने के लिए बेकार की वस्तुओं से उपयोगी चीजें बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में 30 संवासिनियों ने प्रतिभाग किया। संस्था के सचिव डॉ. विभाग नागर, डॉ. मोहिनी मित्तल, सिल्की चौधरी व प्रशिक्षक दीपा सहरावत व प्रभारी अधीक्षिका अनीता, आशा मौजूद रहे।