बागपत। पूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप ने शनिवार को सैनिक बल, अर्ध सैनिक बल, राज्य व पुलिस बल के परिवारों की गांव घर परिवार में सुरक्षा के लिए धरना दिया। उन्होंने कहा कि सभी जवान घर परिवार से दूर रहते हैं। अगर परिवार गांव घर में कोई अशांति हो जाती है तो क्षेत्रीय शासन प्रशासन पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ड्यूटी पर तैनात सैनिक के परिवार की तत्काल यथासंभव सहायता करें। सभी समस्याओं का निवारण किया जाए। जिससे वह मन लगाकर ड्यूटी कर सके। उन्होंने राष्ट्रपति, पीएम, सीएम के नाम कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो