मेरठ। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री जयविंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। 25 जून तक मांगे पूरी न होने पर दो जुलाई को मुख्यमंत्री से जनता दर्शन में मिलकर समस्या रखेंगे।