रोजा इफ्तार का आयोजन
मेरठ। समाजसेवी हसीन अहमद सैफी ने अपने आवास रजबन बाजार पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। एक ही दस्तरखान पर सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। हाजी अब्दुल रशीद, रफीक अहमद सैफी, तोहसीन अहमद, हज्जन संजिदा, बेगम नसरीन, आदिल, जुबैर आदि मौजूद रहे।