तैराकी प्रतियोगिता में प्रियानी प्रथम
मेरठ। सब जूनियर राज्य बाल एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता में करन स्विमिंग एकेडमी की खिलाड़ी प्रियानी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। करन स्विमिंग एकेडमी के कोच कृष्ण कुमार के ने बताया कि19 से 21 मई तक वाराणसी में आयोजित की गई सब जूनियर राज्य बाल एवं बालिका तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रियानी सिंह ने अंडर-10 वर्ग में भाग लिया। प्रियानी ने 200 मी. मेडल रिले रेस में प्रथम, 50 मी. व 100 मी. फ्री स्टाईल में द्वितीय और 200 मी. मेडले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीतकर वापस लौटी प्रियानी सिंह का स्वागत किया गया। तस्वीर कादयान, प्रवीण, अवनीश व सुशील त्यागी ने बधाई दी।