फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल वृद्धि से टूटी ट्रांसपोट्ररों की कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल रेट वृद्धि से टूटी ट्रांसपोर्टरों की कमर
विज्ञापन

मेरठ। डीजल दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर ट्रांसपोर्टर आक्रोशित होने लगे हैं। बुधवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ की एक बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के कार्यालय पर हुई। गौरव शर्मा ने कहा कि डीजल के दामों के लगातार बढ़ोतरी से ट्रकों की किश्त चुकाना भी मुश्किल हो रहा है। ट्रकों का खर्च पांच रुपये प्रति किलोमीटर तक बढ़ गया है। लेकिन मालभाड़े में वृद्धि नहीं होने से इसका भारी नुकसान ट्रांसपोर्टरों को उठाना पड़ रहा है। कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि डीजल के दामों में हो रही तेजी तुरंत रोकी जाए। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के वार्षिक प्रीमियम पर रोक लगाई जाए, जीएसटी और ई-वे बिल के मुद्दों पर छूट दी जाए और सड़कों पर होने वाले उत्पीड़न के अलावा वाहनों के लंबित परमिट शीघ्र दिए जाए। गौरव शर्मा ने कहा कि इस बारे में ट्रांसपोर्टर शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौपेंगे। बैठक में दीपक गांधी, राकेश विज, दीपक रल्हन, सरदार खेता सिंह, शिवम विनायक, सुरेंद्र शर्मा, देवी चरण, जितेंद्र चौधरी, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें