नरेश व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
मेरठ। व्यापारी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार कश्यप ने भोला रोड निवासी नरेश नागर को व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों सहित व्यापारी वर्ग ने हर्ष व्यक्त किया है।