फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय वन के सामने शुरू हुई सबकी रसोई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरटेक निवासियों ने शुरू की सबकी रसोई
विज्ञापन

मेरठ। स्वादिष्ट भोजन वो भी महज पांच रुपए में। दिल्ली रोड संजय वन के सामने सोमवार को राहगीरों व लोगों ने सस्ता और स्वादिष्ट भोजन किया। सुपरटेक पामग्रीन निवासियों ने समाजसेवा के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए संजय वन के सामने सबकी रसोई की शाखा का शुभारंभ किया है। शुभारंभ सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने किया था। सुपरटेक निवासी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सबकी रसोई में भोजन वितरित करेंगे। सोमवार से शनिवार सप्ताह में छह दिन संजय वन के सामने रसोई सजेगी। हर व्यक्ति कुल पांच रुपए में रसोई में स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकता है। प्रमुख बात यह कि रसोई में वितरित होने वाले संपूर्ण भोजन में शुद्धता, सफाई व स्वाद का पूरा ख्याल रखा जाएगा। डिस्पोजल क्राकरी का प्रयोग होगा। इस कार्य से जुड़ी अनीता शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन रसोई के संचालन सुपरटेक की सभी महिलाएं व पुरुष मिलकर इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। आरएन गर्ग, सुशील क्षेत्रपाल, अनीता शर्मा, मुकेश मित्तल, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, तिलकराज अरोड़ा, नितिन शर्मा, कमलदत्त, पूनम मित्तल, नीरा गर्ग, यशी शर्मा, कीर्ति क्षेत्रपाल के सहयोग से यह रसोई संचालित होगी।

खास बातें:
संजय वन के सामने लोगों ने किया स्वादिष्ट भोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें