इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सौंपा ज्ञापन
मेरठ। शुक्रवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग मेरठ इकाई द्वारा देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। सदस्यों ने बलात्कार और हिंसा की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ नारेबाजी की। सदस्यों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इदरीस सैफी, यूसुफ अंसारी, उवेश एडवोकेट, रमजानी सैफी, जकी अनवर, कुंवर मतलूब, मोहम्मद जुबेर सहित अन्य लोग मौजूद रहेे।