फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम इलाके में स्ट्रीट लाईट खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमद नगर की स्ट्रीट लाइटें है खराब
विज्ञापन

मेरठ। अहमदनगर कालोनी की विकास के नाम पर उपेक्षा की जा रही है। कालोनी में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हारून अंसारी ने बताया कि उपेक्षा के चलते कालोनी में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। कालोनी में जगह-जगह गंदगी का भी अंबार लगा है। कांच का पुल अहमद नगर में आधा दर्जन गलियों में लगी स्ट्रीट लाइट पिछले छह महीने से खराब हैं जिससे इन गलियों में अंधेरे के कारण रात के समय गुजरने में लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का निराकरण कराने के लिए नगर निगम के बिजली विभाग को अवगत करने के बाद अभी तक इन स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग भी जर्जर दशा में है जिनका पुख्ता निर्माण जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि कालोनी में व्यापक रूप से विकास कार्य कराया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें