फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में दिन और रात जाम से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में दिन और रात जाम से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन

बागपत। रविवार की रात में जिले के सभी मार्गों पर जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालक समस्याओं से जूझ रहे। सबसे ज्यादा परेशानी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों को हुई। कई मार्गों पर दूल्हा ही जाम में फंसा रहा। अन्य संपर्क मार्गों से होते हुए लोग संबंधित स्थल पर पहुंचे। सैकड़ों वाहन चालक कच्चे रास्तों में फंसे रहे। दिनभर तो जमा से लोग बेहाल रहे ही, यह समस्या रात को भी कम नहीं हुई। करीब साढ़े 12 बजे तक जाम में लोग फंसे रहे। दूसरी तरफ सोमवार को दोपहर के समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित किशनपुर बराल गांव में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राला गड्ढे में फंस गया। इस कारण ट्राली कई घंटों तक खड़ा रही। इस कारण हाईवे पर जाम लग गया। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस कर्मी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें