फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़े प्रदेश के निवासी होने पर गर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम में उप्र का स्थापना दिवस मनाया गया। इसके तहत अपर नगरायुक्त कार्यालय में गोष्ठी हुई। सभी अधिकारियों ने देश की आजादी से लेकर अब तक का इतिहास बताया। अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उप्र की स्थापना की गई थी। पूर्व में संयुक्त प्रांत नाम था। उप्र ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने केंद्र और उप्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। सहायक लेखाधिकारी अयोध्या प्रसाद तिवारी ने मुगलशासन, अंग्रेजी हुकूमत से लेकर देश की आजादी तक का इतिहास बताया। इस दौरान मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता मोइनुददीन, संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें