मेरठ। मुक्ताकाश अकादमी में सोमवार को मम्मी के साथ बच्चों ने भी खाना बनाना सीखा। स्कूल में कुकिंग वर्कशाप का आयोजन हुआ। निशा वर्मा ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनकी मम्मी के साथ खाना बनाना सिखाया। पौष्टिक टिफिन, नॉन फायर कुकिंग के बारे में बताया। रेसिपी का लाइव डेमो भी दिया। डाइटीशियन कविता सरन ने अच्छे खानपान के बारे में बताया। मम्मी के लिए डांस प्रतियोगिता हुई। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रिंसिपल विचित्रा कौशिक ने सभी का आभार दिया। शीला पटेल, सुनीता वर्मा, आयशा, पारुल, शिवांगी और हिना ने सहयोग दिया।