सांता क्लॉज बनकर झूमे दीवान के छात्र
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में बच्चों ने बुधवार को क्रिसमस समारोह मनाया। विद्यालय में मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ निदेशिका डॉ. गीतिका दीवान ने किया। प्रिंसिपल रुचि शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी इस मेले का आनंद लिया। बच्चों ने गेम्स खेले, तंबोला, थ्रो दा रिंग, आपका भाग्य, व्हाट्स योर लक, होर्स रेस, पिरामिड, बॉस्केट द बॉल, बजर गेम खेले। खाने के सामान के स्टॉलों का भी आनंद लिया। विभिन्न गेम्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वाइस प्रिंसिपल अपराजिता दास ने आभार जताया। स्कूल अध्यक्ष संजय दीवान ने सभी को बधाई दी।