मेरठ। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि बूथ नंबर 997 में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई। उसमें तकनीकी कमी थी। क्योंकि बटन दबाने पर सबसे ऊपर और सबसे नीचे के इंडीकेटर एक साथ काम कर रहे थे। ऐसे में वोटिंग ही नहीं हो रही थी। वैसे इसकी जांच ईवीएम तकनीकी टीम को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि क्या तकनीकी कमी थी।