पालिका ने कराई पक्का घाट की सफाई
बागपत। नगर पालिका की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। शहर के पक्का घाट से गंदगी को हटाया। मुख्य मार्ग और गाली मोहल्ले में कर्मचारियों ने पहुंचकर सफाई की। पालिका के ईओ ललित कुमार आर्य ने कहा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी गंदगी लगी हुई, वहां पर कर्मचारी पहुंचकर सफाई कर रहे हैं। गाली-मोहल्ले के लोगों को भी गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उनके साथ पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।