207 नेत्र रोगियों की जांच की गई
मेरठ। भारत भारती प्रकाशन, कल्याणं करोति एवं जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को लैंस की सुविधा के साथ निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बेसिक प्राथमिक पाठशाला बिजरौल ब्लॉक बड़ौत (बागपत) के प्रांगण में लगे शिविर में 207 नेत्र रोगियों की जांच डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने की। साथ ही निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। 13 को मोतियाबिंद केऑपरेशन के लिए चयन किया गया, जिन्हें कल्याणं करोति मेरठ द्वारा संचालित निशुल्क नेत्र चिकित्सालय कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल, मेरठ छावनी में लाया गया। ऑपरेशन डॉ. पीपी मित्तल एवं डॉ. रजत त्यागी ने किए। चश्में के लिए 65 रोगियों की जांच की गई। इस दौरान हरीभूषण अग्रवाल, डीके अग्रवाल, रिजवान, रामपाल, छोटे लाल बख्शी, मीता, विजय आदि मौजूद रहे।