डेंगू का लार्वा मिला, नोटिस दिया
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीम द्वारा शुक्रवार को सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में अभियान चलाया। जहां नौ संस्थानों में डेंगू का लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। डीएमओ योगेश सारास्वत ने बताया कि मलेरिया टीम ने तेजगढ़ी स्थित बीएसएनएल ऑफिस, आनंद अस्पताल, सोहराब गेट स्थित रोडवेज बस स्टैंड कार्यालय, सेल टैक्स कार्यालय, नंदन सिनेमा तथा एक पेट्रोल पंप पर अभियान चलाया। जहां कूलर, गमलों में जमा पानी, कूड़े व कबाड़ में लार्वा मिला। सभी नौ संस्थानों को इस बाबत नोटिस दिया गया है। साथ ही चिह्नित स्थानों पर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंडोर व आउटडोर फागिंग कराई गई।