शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र शिवम निर्वाल ने मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है। शिक्षक फूल कुमार ने बताया कि छात्र का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता कानपुुर में छह अक्तूबर को होगी। कॉलेज लौटने पर छात्र का अध्यक्ष ब्रजभूषण, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग ने स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान सारिका गर्ग, अनिल कुमार, विजेंद्र, अश्वनी कुमार, सुमन शर्मा, सचिन, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।