फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी सात घंटे व संगम तीन घंटे लेट, सुपर रद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पिछले दस महीने से समय की पटरी से उतरी नौचंदी और संगम एक्सप्रेस राइट टाइम नहीं हो पा रही है। संगम एक्सप्रेस तो केवल सात बार ही समय पर पहुंची है। रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से सात घंटे देरी से शाम करीब तीन बजे पहुंची। जबकि संगम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से सुबह करीब दस बजे पहुंची। देरी से आने के कारण नौचंदी को चार घंटे की देरी से रात करीब बारह बजे रवाना किया जा सका। वहीं ब्लॉक के चलते जालंधर-दिल्ली के बीच चलने वाली सुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस को दोनों तरफ से रद्द रखा गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि संगम व नौचंदी को राइट टाइम करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। लेकिन देश में बाढ़ आने और पटरियों की मरम्मत के लिए ब्लॉक आदि लिए जाने से ये लेट हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें