फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने सजाई संगीत संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने सजाई संगीत संध्या
विज्ञापन

मेरठ। शिवांगी संगीत संस्था की ओर से भजन संध्या का आयोजन हुआ। स्वर्गीय डॉ. गिरिजा शंकर बलूनी की पुण्य स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। अतिथियों में सीडी शर्मा, राजेश शर्मा, प्रेम शर्मा शामिल रहे। छात्रों ने शिव भजन हर हर हर महादेव, भजन प्रभु कर सब दुख दूर हमारे, साईं भजन रहम नजर करो अब मोरे साईं, कबीर भजन झीनी झीनी झीनी चदरिया, गोविंद भजन मुकुंद माधव गोविंद बोल, भजन जैसे सूरज की गर्मी से एवं युगल प्रस्तुति में राम भजन राम का गुणगान करिए सुनाया। संयोजन ऋचा शर्मा व संचालन डॉ. मीनाक्षी शास्त्री का रहा। निर्देशन प्रिंसिपल राजा बलूनी, डॉ. अदीप मित्रा, वीके सिन्हा, अनूप सिंघल, सुरेंद्र प्रताप, मोहम्मद फारुख, उत्तम गोस्वामी, रुचि बलूनी, वंदना, इंदु पालीवाल, प्रतीक्षा, कल्पना, डॉ. रंजीता श्रीवास्तव, मंजू शर्मा, अपर्णा, अदिति, प्रेरणा, सुमेधा, शैलेंद्र, मिहिका, शिवानी, अपर्णा, ऐश्वर्या, अनुपम, रुबी, श्रुति, दूर्वा, प्रज्ञा, निशा, मिहिका, सुहानी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें