अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में डुबकी
बागपत। सोमवती अमावस्या पर लोगों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। इसके अलावा मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए रवाना हुए। मान्यता है अमावस्या पर गंगा और यमुना स्नान करने और दान पुण्य करने से लाभ होता है। इसे देखकर सुबह से ही लोग यमुना पर स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों में सभी देवी देवताओं की आराधना की। पितृ स्थलों पर पहुंचकर पूजा पाठ किया।