फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 10 से 13 अगस्त तक कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बुधवार को मंडल की टीम का चयन किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंडल के सभी जिलों से आई बॉक्सरों ने सुबह ट्रायल में हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाली 18 बॉक्सरों का चयन चार ग्रुप के लिए किया गया। ग्रुप ए में मेरठ की शिवानी चौहान, रितु पाल, शिवानी मावी, विधि तोमर, साक्षी पटेल, दिव्या तोमर, गाजियाबाद की शालू कसाना, प्रसिद्धि चौहान का चयन किया गया। ग्रुप बी में मेरठ की मानसी, खुशबु, सोनिया, ग्रुप सी में मेरठ की आकांशा, नुसरत, बागपत की शिवानी, ग्रुप डी में मेरठ चंचल, बुलंदशहर की साक्षी और गाजियाबाद की पल्लवी शामिल हैं। 18 सदस्यीय टीम में मेरठ की 12 खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें