मेरठ। डीटीसी अरविंद पांडेय के स्थान पर मेरठ भेजे गए डीटीसी (डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नरी) संजय माथुर शुक्रवार को चार्ज लेंगे। यहां तैनात डीटीसी अरविंद पांडे एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पद पर प्रोन्नत होकर लखनऊ मुख्यालय चले गए हैं। इनके स्थान पर संजय माथुर को भेजा गया है। अब तक आगरा में डीटीसी के पद पर तैनात रहे संजय माथुर पांच साल तक मेरठ में आरटीओ सिटी पद पर तैनात रहे थे। संजय माथुर का मेरठ से पुराना रिश्ता है। शुक्रवार को वह मेरठ पहुंचकर डीटीसी का चार्ज लेंगे।