फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महामाई मंदिर से 60 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर में स्थित महामाई मंदिर से दो चोरों ने 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। शोर सुनकर आए स्थानीय लोगों ने पीछा एक चोर को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। मंदिर कमेटी के सदस्य ने तहरीर दी है। नगर में स्थित महामाई मंदिर से दो चोरों ने तिजोरी में रखे 60 हजार रुपये निकाल लिए। आस पास के लोगों ने मंदिर में तोड़-फोड़ की आवाज सुनी तो वह बाहर आए। जब चोर उन्हें देखकर भागने लगे तो लोगों ने पीछा कर एक को पकड़ लिया। मंदिर कमेटी सदस्य नरेंद्र पाल ने चोरी की वारदात की पुलिस को सूचना दी। पुलिस चोर को लेकर थाने पहुंच गई। मंदिर केमटी- सदस्य नरेंद्र पाल ने तहरीर दी है।
विज्ञापन



तीन दिन में हुई तीन घटना



नगर में चोरों का आतक बना हुआ है। चोरों ने तीन दिन पूर्व नगर के आसिफाबाद मोड पर किराना मनोज शर्मा की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व मेवा चोरी कर लिया था। सोमवार को पैठ में तीन कपड़ा व्यापारियों की दुकान में कपड़ा चोरी करते समय दो चोर महिलाओं को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। मंगलवार को चोरों ने महामाई मंदिर को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें