मेरठ। ईस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को गृह विज्ञान विभाग व पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने सेमिनार का आयोजन किया। जिसका विषय पोषण हेल्दी प्लेट हेल्दी स्टेट रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को संतुलित आहार, पोषण तथा स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खानपान विशेषज्ञ डॉ. भावना गांधी ने छात्राओं को बताया कि भारत में 59 प्रतिशत किशोरियां एनीमिया से पीड़ित हैं। क्लब निदेशक आयुष पीयूष ने कहा कि संतुलित आहार पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए पौष्टिक आहार का सेवन अत्यंत आवश्यक है। विभाग प्रभारी निशा गुप्ता ने छात्राओं को संतुलित आहार, पोषण से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व और स्वस्थ जीवन शैली जैसे विषयों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मनी भारद्वाज, काशिफा, डॉ. दीप्ति सक्सेना, प्रो. दीपा त्यागी, प्रो. दीप्ति कौशिक, डॉ. ममता, डॉ. विनिता और डॉ. स्वर्णा उपस्थित रहीं।