बहसूमा। रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में सोमवार को जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति एवं कल्याण करोति मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र शिविर में 56 रोगियों की जांच की गई। डॉ. रिजवान ने 11 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया। डॉ. संजय ने 14 रोगियों को चश्मे का नंबर दिया। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को एंबुलेंस से कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल मेरठ भेजा गया। बाकी मरीजों को निशुल्क दवाई वितरित की गई। इस मौके पर समाजसेवी अनुराग दुबलिश, केपी धीमान डॉ. पूनम देवी, विजय कुमार, गौतम गंभीर, मोना गंभीर, सुरेंद्र धीमान, डॉ. श्रीपाल कोहली, विनोद पवार, डॉ. संदीप रस्तोगी व अजय अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।