फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 553 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाइयां

विज्ञापन
सरधना। गांव जुलेढ़ा में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में जांच कराते मरीज। आयोजक
विज्ञापन
सरधना। जुलेढ़ा गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में चिकित्सक डॉ. ब्रजपाल त्यागी ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाइयां दीं। डॉ. ब्रजपाल त्यागी ने अपने पिता दिवंगत इंद्रजीत त्यागी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कैंप में शुगर, ब्लड प्रेशर, नाक-कान-गला, आंख समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 553 मरीजों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कैंप में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे। इस मौके पर डॉ. हर्ष त्यागी, राकेश त्यागी, भूषण त्यागी, प्रशांत त्यागी, नवीन त्यागी, चंद्रकेतु एडवोकेट, विकास मोहन, मोहित, पवन, पीलू, मनु और आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें