फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 550 नेत्र रोगियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। जैन स्थानक पर माला देवी परिवार की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 550 मरीजों की ओपीडी हुई। इसके बाद 225 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। आयोजन में शामिल रहे दीपक जैन ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों को बागपत के एडीके जैन आई आई हॉस्पिटल खेकड़ा के लिए भेजा गया। अनिल कुमार जैन एवं सुधीर कुमार जैन और वर्धमान परिवार की ओर से दवाएं वितरित की गईं। यहां माह के तीसरे मंगलवार को विशेष शिविर का लगाया जाता है। इसमें निशुल्क जांच और ऑपरेशन की सुविधा दी जाती है। इस दौरान प्रवीण कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, विद्यासागर जैन, दीपक जैन का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें