फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रक्तदान शिविर में 55 युवकों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव भूपगढ़ी में आयोजित रक्तदान ​शिविर में अति​थि फोटो संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। आई ड्रीम टू ट्रस्ट द्वारा थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की सहायता और समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांव भूपगढ़ी में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाजसेवा का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी रहे। उन्होंने शिविर का अवलोकन किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम ने सहयोग किया। शिविर के दौरान 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में नवीन भूपगढ़ी ने 60 वर्ष की आयु में रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। शिविर के संचालन में ट्रस्ट की टीम के सदस्यों सक्षम तेवतिया, अंश तेवतिया, डॉ. कपिल तेवतिया, सुनील, प्रिंस अग्रवाल, आकाश, आरिका, गुंजन एवं अभिषेक गर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें