सरूरपुर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद बच्चे। आयोजक
सरूरपुर। खंड शिक्षा कार्यालय पर दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 54 बच्चों जांच की गई। कैंप का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी व खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने किया। एसीएमओ डॉ. अतुल कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आलोक नायक, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रथमेश कुमार सिंह, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. विभा नागर व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रत्नेश वर्मा ने स्वास्थ्य जांच की। जिसमें नौ बच्चों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। 22 बच्चों को रेफर व 23 बच्चों को रिजेक्ट किया गया। इस दौरान राजेश कुमार, अशोक कुमार, मीना शर्मा, रूचि कर्णवाल, राजीव नेहरा, दीपक कुमार व मौजूद रहे।