फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के तीन पत्रकारों की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

मेरठ। गौतमबुद्ध नगर में रिश्वत के आरोप में पकड़े गए तीन पत्रकारों की जमानत अर्जी को स्पेशल जज-2 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) मनजीत सिंह श्यौरान ने खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार 31 जनवरी को एएसपी/सीओ नोएडा ने पुष्पेंद्र चौहान की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-20 नोएडा के प्रभारी मनोज पंत और तीन पत्रकारों उदित गोयल, सुशील व रमन ठाकुर को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को आरोपियों उदित गोयल, सुशील व रमन ठाकुर की जमानत अर्जी पर सुनवायी हुई। सरकारी वकील सिराजुद्दीन अलवी ने तर्क दिया कि आरोपियों को मौके से दो-दो लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। उदित गोयल व रमन ठाकुर का आपराधिक इतिहास भी है। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी को गंभीर अपराध मानते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें