शारदा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मराठी नृत्य करती छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
बड़ौत में स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड स्थित स्मॉल वंडर प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने जानवरों से प्रेम का संदेश दिया और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी डायरेक्टर सतपाल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विनिता ढ़ींगरा व देवेंद्र पंवार रहे। संचालन शैली तोमर ने किया। प्रधानाचार्या रविंद्र तोमर ने आभार व्यक्त किया।