फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैफिक ब्लाक से रद्द रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ-मानकनगर स्टेशनों के बीच इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने शुक्रवार के लिए मेगा ट्रैफिक ब्लाक लिया है। इसके चलते यहां से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों को रद्द किया गया है। इस सूची में लखनऊ-मेरठ सिटी के बीच चलने वाली इंटरसिटी राज्यरानी एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन अप और डाउन दोनों तरफ से रद्द की गई है। यह ट्रेन न तो बृहस्पतिवार को सिटी स्टेशन पहुंची और न ही शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना होगी। ट्रेन के रद्द होने से लखनऊ, बरेली आदि जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस सुबह एक घंटा देरी से करीब सवा नौ बजे पहुंची। जबकि संगम एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह करीब पौने ग्यारह बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सेक्शन पर चल रहे ब्लाकों और बारिश आदि के चलते ट्रेनों की चाल प्रभावित हो रही है। देश के कई हिस्सों में बाढ़ का भी असर हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें