मेरठ। पांडव नगर स्थित जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा केएल निष्ठा चेस एकेडमी में रविवार को एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 42 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। अंडर-12 बालक वर्ग में सूर्यांशी प्रथम, अंडर-14 बालक वर्ग में वंश त्यागी प्रथम, देवशिवम द्वितीय, बालिका वर्ग में निष्ठा त्यागी प्रथम, ताशु द्वितीय, अंडर-17 बालक वर्ग में उज्ज्वल चौहान प्रथम, भविष्य द्वितीय, अंडर-17 बालिका वर्ग में रिया मलिक प्रथम तो वहीं सीनियर वर्ग में आकाश चौधरी प्रथम, अमन रावत द्वितीय स्थान पर रहे। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। विशेष पुरस्कार प्रशांत को मिला। इस मौके पर जिला शतरंज संघ के सचिव डॉ. विनीत त्यागी, विवेक त्यागी, शोभित व प्रीति आदि मौजूद रहे।