फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल सभा ने शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल सभा ने शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

मेरठ। गढ़वाल सभा के द्वारा विक्टोरिया स्थित सभा भवन में अमर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गयी। सभा की अध्यक्षता करते हुए सभाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त ने शहीदों को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि शहीद श्रीदेव सुमन ने टिहरी रियासत के जुल्मों से परेशान जनता के हक के लिए आवाज बुलंद की और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी के अनुयायी के रूप में अपना योगदान दिया। श्रीदेव सुमन जनकल्याण परिषद के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने कहा कि उन्होंने जनता पर हो रहे जुल्मों के खिलाफ संघर्ष किया। जनता के लिए उन्होंने 84 दिनों तक अनशन किया जिसके बाद वो शहीद हो गए। उत्तम सिंह गुसाई, गंगा सिंह, डा आलम, मुकेश, सतेंद्र, आरपी सिंह, अमर देव, दर्शन सिंह रावत व कृष्णमूर्ति नोटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें