व्यापारी संगठन ने चलाया पॉलिथीन मुक्त अभियान
मेरठ। उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक के कप, गिलास एवं पॉलिथीन के 15 जुलाई से प्रतिबंध किए जाने को लेकर पुराना हापुड़ अड्डा भगत सिंह मार्किट से मंगलवार को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया। संगठन के बैनर तले पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यहां से इमलियान, गोला कुआं, सूत मार्किट एवं शाहघासा बाजार पहुंचकर इस अभियान के तहत व्यापारियों व आम जनता से अपील की कि प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का इस्तेमाल ना करे। उन्होंने इसके प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इससे पर्यावरण को सबसे ज्यादा आघात पहुंच रहा है जो सीधा मानव जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। इस अभियान के तहत इन इलाकों के व्यापारियों ने पॉलिथीन मुक्त जागरूकता अभियान का पूर्ण समर्थन किया। इस दौरान संगठन के अतुल गुप्ता, डॉ. जाकिर, राजीव शर्मा, अकरम गाजी, अनूप यादव, के.जी.शर्मा, दमनदीप सिंह, नईम अंसारी, राकेश सैनी, शाहिद मलिक, अमित कंसल, विजय शर्मा, सलीम गाजी आदि रहे।