श्री राधा-कृष्ण को छप्पन भोग लगाए
मेरठ। क्लीन मेरठ संस्था के अध्यक्ष अमित गुप्ता परिवार की ओर से बुधवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान को छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तत्कालीन कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, बिजेंद्र अग्रवाल, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, अनूप सिंहल, कमल ठाकुर, अमित गुप्ता, प्रतीश ठाकुर, एमएस जैन, रामकुमार गुप्ता, संदीप गोयल, सृष्टि अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल आदि ने भगवान को छप्पन भोग लगाए। मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजन कराया। भगवान श्री राधा-कृष्ण की आरती उतारी गई।