148 वाणिज्य कर अधिकारियों को मिली पदोन्नति
मेरठ। शासन ने 148 वाणिज्य कर अधिकारियों की पदोन्नति की है। उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर बनाया गया है। चयन वर्ष 2017-18 में असिस्टेंट कमिश्नर के प्रोन्नत कोटे की रिक्तियों के सापेक्ष लोक सेवा आयोग द्वारा की गई संस्तुति पर विचार करने के बाद तत्काल प्रभाव से यह निर्णय लिया गया है। जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, उनमें कपिल कुमार शर्मा, प्रवीण सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अतुल पांडेय, विकास कुमार, अमित तिवारी, संजय कुमार सिंह, रोहित पांडेय, नदीम खान, भास्कर सिंह, प्रशांत कुमार राय, संतोष कुमार सिंह, अरुण शुक्ला, अभिनव सोनी, नीरज कुमार मिश्रा आदि हैं। इनके अलावा एक पद दिव्यांग श्रेणी में आरक्षित है, जिसमें अनिल कुमार शर्मा को पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में मेरठ में रहने वाले वाणिज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर एसके गौतम ने बताया कि पदोन्नति के लिए काफी समय से संघर्ष किया जा रहा था। वह वाणिज्य कर की उस संस्था के संरक्षक हैं, जो इनकेलिए कार्य कर रही थी।