बागपत। सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में बिजवाड़ा गांव में चल रहे दस दिवसीय पापड़, अचार और मसाला बनाने का प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस मौके पर सोमवार को 30 महिला प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसमें मुख्य अतिथि रोहन जिला मैनेजर एनआरएलएम, संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया रहे। उन्होंने बताया कि इस माह से ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, पशुपालन डेयरी का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान शशी बाला, कोमल, अंजू, इमराना, हनीफ आदि मौजूद रहे।